चैनपुर(पलामू): चैनपुर-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारीढोढा में बुधवार दोपहर पिकअप और टेम्पो में जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे टेम्पो पर सवार दो यात्रियों के पैर फ्रेक्चर हो गये। जख्मी यात्रियों में चैनपुर चांदो के गोविंद भुइयां और उतर प्रदेश के चंदौली के रामदयाल शामिल हैं। दोनों को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां से एक यात्री को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है। बताया जाता है कि गढवा के रमकंडा से एक टेम्पो यात्रियों को लेकर रामगढ होते चैनपुर आ रहा था। विपरित दिशा से आ रहे पिकअप ने साइड से टेम्पो में टक्कर मार दी। जिस हिस्से में टक्कर हुई, आगे की ओर बैठे दो यात्रियों के पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जख्मी रामदयाल रामगढ के नावाडीह में साढू संतोष कुमार के घर पत्नी और बेटी के साथ छठ पूजा में आये थे। वापस घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए डालटनगंज आ रहे थे। गोविंद छठ का प्रसाद पहुंचाने के लिए अपनी बहन के घर कुटमू जाने के लिए निकले थे। गोविंद का दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शाम 5 बजे उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *