
राजधर साईडिंग व टंडवा एनटीपीसी के पास हुई फायरिंग की घटना का हुआ खुलासा
मासुम अंसारी/पिपरवार
पिपरवार : नक्सल विरोधी अभियान के खिलाफ पिपरवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पिपरवार पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर आपराधिक संगठन राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने राजधर साईडिंग एवं एनटीपीसी टंडवा में हाईवा वाहन हुई फायरिंग की घटना का भी खुलासा कर दिया है।गिरफ्तार अपराधियों में असजद रजा पिता आसीम अंसारी,ग्राम कामता थाना टंडवा जिला चतरा,शाहजहां अंसारी पिता मोइन अंसारी ग्राम जाड़ी पुरियो थाना ठाकुरगांव जिला रांची, महफूज आलम उर्फ लालु पिता मंजुर मियां ग्राम कल्याणपुर थाना पिपरवार जिला चतरा और गुलजार अंसारी उर्फ राजू पिता कमरुद्दीन अंसारी ग्राम काठीटांड़ थाना रातु जिला रांची के रूप मे की गई है।।पिपरवार थाना मे प्रेसवार्ता कर टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने कहा कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि आपराधिक संगठन राहुल सिंह गिरोह के सदस्य पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो मैदान के समीप एकत्रित होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।उक्त सूचना के सत्यापन एवं गिरफ्तारी के लिए टंडवा एसटीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।टीम ने राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल, 10 जिंदा गोली एवं राहुल सिंह गिरोह का पर्चा जब्त किया है।पुलिस के द्वारा सख्ती से पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने 18 अगस्त 2025 को पिपरवार थाना क्षेत्र के राजधर साईडिंग व 20 सितम्बर 2025 को एनटीपीसी टंडवा मे हाईवा पर लेवी वसूलने के उद्देश्य से फायरिंग करने की बात स्वीकार की।उन्होंने बताया कि दोनों जगह पर हुई फायरिंग की घटना का भी पुलिस ने खुलासा कर लिया है और घटना में शामिल हथियार को बरामद कर लिया है।इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधी शाहजहां अंसारी पर ठाकुरगांव,खलारी और कुडू थाना व महफूज आलम उर्फ लालू के खिलाफ चान्हो थाना में मामला दर्ज है।छापेमारी दल में टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार,इंस्पेक्टर उत्तम कुमार तिवारी,पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार,अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार, सहायक अवर निरीक्षक आदित्य किशोर तिर्की सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz



