
लातेहार: जिले की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राहुल सिंह गिरोह के पांच सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य अवैध हथियारों से लैस होकर परसही डगडगी पुल के पास जमा हैं और टोरी स्टेशन में कोयला लोडिंग कार्य में लगे कर्मियों पर हमला कर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे हैं।सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में विश्वनाथ उरांव (काके, रांची), संदीप यादव (घाघरा, गुमला), फूलचंद खलको (नगड़ी, रांची), तुलसी मुंडा (बेड़ो, रांची) और तनवीर अंसारी (काठीटाड़, रातू, रांची) शामिल हैं।इनके पास से दो देशी पिस्तौल, पाँच जिंदा कारतूस और पाँच मोबाइल फोन बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि संदीप यादव पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।
छापामारी दल में शामिल
अरविन्द कुमार – अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार,पु.नि. रणधीर कुमार – थाना प्रभारी, चन्दवा थाना,पु.अ.नि. श्रवण कुमार, अजीत कुमार – चन्दवा थाना,स.अ.नि. भीम कुमार – चन्दवा थाना,आ.सं. 582 – राहुल कुमार दूबे – साइबर सेल, लातेहार
आ.सं. 262 – बिन्देश्वर राम – चन्दवा थाना,आ.सं. 466 – बाबू ओम शिव कुमार – चन्दवा थाना,आ.सं. 260 – पिन्टु कुमार – सैट-206, माल्हन पिकेट
आ.सं. 518 – त्रिलोकी सिंह – सैट-44, चन्दवा थाना,आ.सं. 342 – बसंत कुमार – सैट-47, चेटर पिकेट।


