अज्ञात लोगों द्वारा रेलवे पटरी से निकाली गई 25 से अधिक पेन्ड्रॉल क्लिप, बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश या चोरी की नीयत
साहिबगंज/तीनपहाड़। मालदा रेल मंडल कल्यानचक रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया है। कल्याणचक रेलवे स्टेशन के निकट एक पुल के पास पोल संख्या 198/34 व 37 के बीच रेल पटरियों से छेड़छाड़ कर अज्ञात लोगों द्वारा पेन्ड्रॉल क्लीप खोला गया। यह बड़े रेल हादसे की साजिश या चोरी की नीयत है? यह आरपीएफ व रेलपुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। करीब 25 से 30 पेन्ड्रॉल क्लिप खुला हुआ पाया गया है। हालांकि कीमैन ने इस बड़ी घटना को अपनी सूझबूझ से टाल दिया। उस समय हावड़ा इंटरसिटी का समय था। जोकि दुर्घटना ग्रस्त होने से बाल बाल बच गया। यह ट्रेन करीब 50 मिनट तक रोक दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह देर रात की बताई जा रही है। लेकिन सुबह कीमैन को पेन्ड्रॉल क्लिप पर नजर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। सुबह करीब छह बजे लाइन पर ड्यूटी कर रहे की मैन का उस समय होश उड़ गया, जब उसने देखा कि दूर तक रेल पटरी का पेंड्रोल क्लिप, जिसे रेल लाइन की चाबी भी कहा जाता है, वह खुला हुआ है। कुछ दूर तक जाकर उसने देखा तो पेंड्रोल क्लिप खोलकर एक साथ एक जगह फेंका हुआ मिला। कीमैन ने तातपर्यता दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद यह सुचना मंडल मुख्यालय पहुंचते ही हड़कम्प मच गया। इधर, आरपीएफ के डीएससी असीम कुमार कुल्लू, आरपीएफ कमांडेंट गुलाम सरवर ने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएससी ने बताया कि प्रथम दृष्टि से यह चोरी का मामला लग रहा है। हालांकि इसमे खुफिया तंत्र लगाई गई है। जल्द ही मामला का खुलासा होगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *