
रांची । हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो ने बिहार चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद आज एक बड़ा ऐलान कर दिया। झामुमो ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेगी। बिहार में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने कहा है कि वह कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन की ‘समीक्षा’ करेगी। बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच झामुमो ने राजद और कांग्रेस पर ‘राजनीतिक साजिश’ का आरोप लगाया है। सोरेन की पार्टी झामुमो ने जिस तरह से बिहार चुनाव से खुद को अलग किया, ऐसे में कहा जा रहा है कि इसका असर झारखंड की सियासत पर भी देखने को मिल सकता है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


