
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन असरानी का सोमवार (20 अक्टूबर 2025) को निधन हो गया. उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. दिवाली त्योहार के मौके पर असरानी जैसे दिग्गज अभिनेता के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है. हिन्दी सिनेमा के लीजेंड्री वर्सेटाइल एक्टर में उनकी गिनती होती थी. असरानी लंबे समय से बीमार थे. बीते चार पांच दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. निधन से पहले असरानी ने सभी को दिवाली की बधाई भी दी थी. उनका पूरा नाम गोवर्धन असरानी था. 1 जनवरी 1941 को जयपुर में उनका जन्म हुआ था।


