परवेज़ कुरैशी

रांची: कांके थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग को 18 अक्टूबर दिन शनिवार को रात्रि करीब 11 बजे के आस पास गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह की रांची पुलिस ने 19 अक्टूबर दिन रविवार देर रात कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू में आईटीबीपी कैंप के पास लगभग रात्रि 11 बजे के आसपास ही उसके दोनों पैरों पर गोली मारी है। पुलिस का कहना है कि इस मुठभेड़ के दौरान ही अभिषेक सिंह के दोनों पैरों पर गोली मारी गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के अनुसार, शनिवार देर रात अभिषेक सिंह ने विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी थी और घटनास्थल से फरार हो गया था। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था जिसमें मुख्य रूप से ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, डीएसटी टू अमर पांडेय, कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक आदि शामिल थे।

पुलिस मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

बताया जा रहा है कि एसएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अभिषेक सिंह आईटीबीपी कैंपस के आसपास कहीं छिपा हुआ है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, अभिषेक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अभिषेक घायल हो गया। विजय नाग की हत्या में वेज ननवेज बिरयानी की विवाद सामने आई थी, लेकिन सच अब सामने आयेगा, जहाँ तक इस मामले में अभियुक्त अभिषेक को किसी तथाकथित सिपाही का संरक्षण देने की भी चर्चा काफी हो रही है। बता दे कि पिछले 10 दिनों में रांची पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक कुल पांच अपराधियों के पैर पर गोली मारी जा चुकी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *