
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने आज उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में कुल 65 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से 19 सुरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए. जन सुराज ने सामाजिक समीकरण साधते हुए अति पिछड़ा वर्ग पर विशेष ध्यान दिया है. इस सूची में 46 अति पिछड़ा उम्मीदवारों में से 14 उम्मीदवार अतिपिछड़ा समुदाय से हैं. इन 14 में से 10 हिंदू और 4 मुस्लिम अतिपिछड़ा समुदाय के उम्मीदवार शामिल हैं. पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र हरनौत (जो कि एक सामान्य सीट है) से अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवार कमलेश पासवान को मैदान में उतारा है. कमलेश पासवान हरनौत सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY






