हजारीबाग: पुलिस ने हार्डकोर माओवादी पूर्व जोनल कमांडर सुनील गंझू को गिरफ्तार किया है. उस पर 54 मामले अलग अलग थानों में दर्ज हैं. उसे झारखंड का टेरर भी कहा जाता था. झारखंड के बहुचर्चित बेलतू नरसंहार में भी वह संलिप्त था. जिसमें 13 ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी गई थी. सुनील गंझू 1990 से भाकपा माओवादी संगठन में सक्रिय था. 2018 में जेल से निकलने के बाद वह फिर से संगठन में सक्रिय हुआ और विभिन्न घटनाओं को अंजाम देता रहा. इसमें सबसे अहम बात यह है कि भाकपा माओवादी के उत्तरी छोटा नागपुर के रीजनल कमांडर शहदेव महतो और सब जोनल कमांडर नताशा को मदद पहुंचाने का काम करता था. अभी भी यह दस्ता सक्रिय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *