
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है. आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी की ओर से जारी इस सूची में तेज प्रताप यादव ने खुद महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, क्योंकि महुआ वही सीट है, जहां से तेज प्रताप पहले भी विधायक रह चुके हैं. जनशक्ति जनता दल की ओर से जारी उम्मीदवार सूची में कई नए और युवा चेहरों को मौका दिया गया है. पार्टी ने दावा किया है कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT



