
रांची। झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले यह बैठक 16 अक्टूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे दो दिन पहले यानी 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित करने का फैसला लिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय के अनुसार, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी और उन पर मुहर लगने की संभावना है।


