रांची। अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर के निवासी और रांची स्थित जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के सेवानिवृत्त शिक्षक टीएन साहू , माता शीला के पुत्र पीयूष पुष्प का दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश होने से दर्दनाक मौत की सूचना से न सिर्फ परिवार बल्कि जिसने भी खबर सूनी सभी ने शोक व्यक्त किया। 20 वर्षीय पीयूष रांची अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली से लिया और अपने शौक को मिशन बनाने के लिए ठान लिया और पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट दक्षिण अफ्रीका
जोहानसबर्ग में प्रशिक्षण लेने लगा। 2024 में ही अफ्रीका गया था 18 महीने की अवधी में अब चार महीने ही बचे थे कि सोमवार को अपने प्रशिक्षक के साथ उड़ान भरा इसी दौरान विमान उड़ाते समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पीयूष को जोहानसबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु होने की बात बताई गई और साथ में प्रशिक्षक की हालत गंभीर बताया जा रहा है। पीयूष दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट में पायलट प्रशिक्षण ले रहा था। जोहानसबर्ग में भारतीय दूतावास के माध्यम से पीयूष का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है गुरुवार तक पयूष का पार्थिव शरीर भारत लौटेगा और फिर पैतृक आवास रांची, बता दे कि पयूष के परिवार चतरा पेटरवार के रहने वाले थे, बहुत साल पहले रांची के कटहल मोड़ आकर बस गये। अधिकारिक जानकारी जेवीएम श्यामली के वरिष्ठ शिक्षक शशांक कुमार सिन्हा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *