नई दिल्‍ली: लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय करने का आदेश सुनाया है. अदालत ने लालू यादव से पूछा- क्या आप अपना अपराध मानते हैं? इस पर लालू यादव समेत राबड़ी और तेजस्वी ने अपना अपराध मनाने से इनकार किया. कहा- मुकदमे का सामना करेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू परिवार के लिए ये बड़ा झटका है. इसका असर चुनाव में देखने को मिलेगा. लालू यादव, तेजस्‍वी यादव और राबड़ी देवी इस समय कोर्ट में मौजूद हैं. लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, प्रेम गुप्ता समेत IRCTC घोटाले में 14 आरोपी हैं. लालू यादव आज व्‍हील चेयर पर दिल्‍ली की राउज एवेन्‍यू कोर्ट पहुंचे. कोर्ट परिसर खचाखच भरा हुआ नजर आया. अगर अदालत ने आज आरोप तय किए, तो लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ेंगी. दरअसल, आरोप तय हुए तो लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ मुकदमे का ट्रायल शुरू हो जाएगा. इसका सीधा असर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है. राउज एवेन्यू कोर्ट में आज लैंड फॉर जॉब केस में भी सुनवाई होनी है. हालांकि, इस मामले में आरोप तय किए जाएंगे, लेकिन इस सुनवाई में लालू या तेजस्वी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना जरूरी नहीं है. IRCTC मामले में अदालत ने सभी आरोपियों को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश भी दिया है. इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव और अन्य लोग आरोपी हैं. मामला आईआरसीटीसी के दो होटलों के संचालन का ठेका एक निजी कंपनी को देने में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा, ’13 अक्टूबर, 2025 को सुबह 10 बजे फैसला सुनाया जाएगा. आरोपियों को अगली तारीख पर अदालत के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया जाता है.’

Latest and Breaking News on NDTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *