रांची । वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन इन दिनों पूरे जज्बात के साथ अपराधियों खासकर गैंगवार चलाने वाले अपराधियों को निस्तानाबुद करने में जुटे हुए हैं । कुछ दिन पहले खेलारी- बुढ़मू क्षेत्रों में अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो अमित और साजन अंसारी अपराधियों को गोली मारी गई थी और इसके ठीक 3 दिनों बाद टीपूदाना ओपी क्षेत्र बालसरिंग में पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई , जिसमें आफताब नामक युवक को गोली लगी है और तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुजीत सिन्हा गैंग के लोग हैं, जिसमें एक को गोली लगी है , जिसका नाम आफताब है। तीन को गिरफ्तार किया गया है और इन लोगों से पूछता जारी है। वहीं ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, टीपूदाना ओपी प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी इसमें शामिल थे। इस घटना के बाद अपराधियों और गैंगवार करने वाले में खलबली मच गई है । सूत्रों की माने तो अपराधियों के बीच एक दहशत का माहौल है और खास कर गली मोहल्ले में जो गैंगवार के मुख्यकर्ता है उसके अंदर जितने भी काम करने वाले छोटे गुर्गे हैं वह काफी डरे और सहमे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *