मेदिनीनगर : जिले की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस शनिवार को नीलांबर-पीताम्बरपुर पहुंची।यहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों का बायोमैट्रिक अटेंडेंस,प्रसव कक्ष,मदर केयर,कंगारू मदर केयर,जन्म-मृत्यु निबंधन,टीकाकरण केंद्र,मेडिसिन स्टोर,दंत विभाग,दवा भंडारण,एमटीसी,अटेंडरों के बैठने वाले स्थानों,कोल्ड चेन का जीवन रक्षक दावों की उपलब्धता,प्रसव गृह की स्थिति,जन औषधि केंद्र,बाथरूम की साफ सफाई,बिजली उपकरणों की स्थिति आदि की जांच की।इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता,दवाइयों की उपलब्धता,डॉक्टर और कर्मचारियों की उपस्थिती तथा आपातकालीन सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान डीसी ने मेडिसीन स्टोर प्रभारी को दवाइयों को उनके प्रोटोकाल अनुसार संधारण नहीं करने पर फटकार लगायी गयी।दरअसल,यहां दवाइयों की एंट्री रजिस्टर पर पेन के माध्यम से की जा रही थी जबकि सभी को ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर पर दर्ज करना था।इसके अलावे नवजात शिशु की देखभाल वाले केंद्र को और सुदृढ़ बनाने को लेकर निर्देशित किया गया।इस दौरान उन्होंने सीएचसी प्रभारी को यहां वुडन टाइल्स व आवश्यकतानुसार पीवीसी फ्लोरिंग कराने की बात कही।इसी तरह कुछ मेडिकल इक्विपमेंट्स में जंग लग जाने पर डीसी ने इससे बचने तथा इक्विपमेंट्स को नियमित रूप से यूज़ में रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *