रांची। चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में वीरगति को प्राप्त हुए सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर को रांची स्थित सीआरपीएफ कैंप में शनिवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. शनिवार को धुर्वा, रांची स्थित सीआरपीएफ की 133वीं बटालियन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम सलामी दी. उनके साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी, आईजी सीआरपीएफ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की. राज्यपाल संतोष गंगवार ने महेंद्र लश्कर के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमारे सुरक्षा बलों के अद्वितीय योगदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *