
चाईबासा । झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों का आतंक जारी है. प्रतिशोध सप्ताह के दौरान नक्सलियों ने शनिवार (11 अक्टूबर) की रात जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव में स्थित एयरटेल मोबाइल टावर पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि करीब 20 की संख्या में हथियारबंद नक्सली रात 8 बजे गांव पहुंचे और टावर के नीचे लगे जेनसेट और मशीनों को पुवाल और झाड़ियों से आग लगा दी. देखते ही देखते पूरा उपकरण जलकर खाक हो गया. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार, नक्सलियों ने टावर को जलाने के बाद नारेबाजी भी की और यह संदेश देने की कोशिश की. उनका प्रभाव अभी भी इस क्षेत्र में कायम है. माना जा रहा है कि नक्सली इस हमले के जरिए जंगल के संचार तंत्र को ध्वस्त करना चाहते हैं, ताकि उनके की गतिविधियों की सूचना सुरक्षाबलों तक न जा सके।


