
रांची। रांची एसएसपी राकेश रंजन अब पूरे तेवर के साथ नजर आने लगे हैं , शुक्रवार को अहले सुबह खलारी और रातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत होचर में पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली मारी गई और वहीं दो को गिरफ्तार किया गया । इसके साथ ही काम में लापरवाही बरतने अपने और वरीय पुलिस पदाधिकारी को केस की जानकारी नहीं देने पर डीजीपी के निर्देश पर नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार और केस आइओ मिथुन पर कार्रवाई करते हुए नामकुम थाना से हटा दिया गया है, वहीं डीएसपी वन अमर पांडेय को शोकाॅज किया गया , यह पूरा मामला गोंदा थाना क्षेत्र की एक पीडिता खुशी कुमारी के दिये गये आवेदन पर नामकुम थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। इसके बाद रांची आईजी मनोज कौशिक को अरगोड़ा थाना के हाजत में युवक के साथ मारपीट करने की जानकारी मिलने के मामले में अरगोड़ा थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद और ओडी प्रभारी दीवाकर को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं एसएसपी ने अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी को बनाया है, ओरमांझी में शशि भूषण चौधरी और चुटिया थाना में पुनम कुजूर को नियुक्त किया गया है।


