
रांची। रांची जिला के रातू थाना अंतर्गत होचर गांव में रातू पुलिस और अपराधियों के बीच में अहले सुबह मुठभेड़ की सूचना है , बताया जा रहा है कि पुलिस अपने अभियान में निकली थी तभी अपराधियों के द्वारा किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी थे, इसी दौरान पुलिस को देखकर लोग भागने का प्रयास किया और इसके बाद पुलिस रेस हो गई , बताया जा रहा है कि इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच में गोलीबारी भी हुई है, हालांकि दो अभियुक्तों को गोली लगने की सूचना है और वही दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो लोग वहां पर भगाने का प्रयास कर रहे थे या पुलिस पर गोलीबारी की है , अब वे लोग अपराधी थे या फिर कोई और पुलिस पूरी तरह से छानबीन कर रही है और जानना चाह रही है कि आखिर ये लोग कौन थे, इस पूरे मामले में पुलिस अभी तक पूरी घटना की पुष्टि नहीं की है, लेकिन भारी मात्रा में हथियार बरामद करने की बात कह रहे हैं और यह पुलिस पदाधिकारी भी पूरे छानबीन में जुटी हुई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


