
गढ़वा । गढ़वा जिले में जंगली हाथियों से मौत का अंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते रात्रि में भी गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर पंचायत के बसकटिया गांव में 55 वर्षीय मखड़ू उरांव की हाथी के हमले से मौत हो गई. जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रही है. अब तक गढ़वा जिले में जंगली हाथियों से इसी वर्ष दर्जनों से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि लगातार वन विभाग के द्वारा मृतकों के परिवार को सरकारी मुवावजे की राशि दे रही है लेकिन हाथियों को भगाने में सफलता नहीं पा रही है. वहीं वन विभाग की टीम द्वारा लोगों से लगातार अपील कर रही है कि जंगली हाथियों से बचने के लिए क्या सावधानियां करना चाहिए लेकिन वैसे लोग हाथियों के जद्द में आ रहें है. जहां अभी भी जागरूकता का आभाव है. वहीं रंका वन क्षेत्र के वनरक्षी राहुल कुमार ने बताया कि तत्काल इस घटना मे मृतक के परिवार को 50 हजार रूपये दे दिया गया है और जैसे ही सारी प्रक्रिया पूरी होगी वैसे ही जो चार लाख रुपए का मुआवजे राशि का प्रवधान में शेष बचे हुआ राशि भी परिवार के लोगों को दिया जाएगा.


