रांची: झारखंड में मॉनसून का दौर खत्म ही नहीं हो रहा है. एक बार फिर रांची मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था, जिसका असर विजयदशमी के दौरान भी देखने को मिला. इस दौरान कई स्थानों पर रावण दहन को लेकर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा. यहां रुक-रुक बारिश हो रही है. रांची में तो लोग बारिश में ही डांस करते हुए माता रानी का विसर्जन करने के लिए निकले. रांची मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया था कि 3 अक्टूबर तक कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. जहां रांची मौसम विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, पलामू के साथ ही कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. रांची मौसम विभाग के अनुसार 5 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है. जिस कारण अभी फिलहाल लगातार आपको बारिश देखने को मिलेगी. इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. लगभग राज्य के हर एक जिले इससे प्रभावित रहेंगे. इस दौरान बारिश से भी अधिक वज्रपात से लोगों को सावधान रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *