रांची । झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ हजारीबाग में बदसलूकी की गई है। इसको लेकर उनकी बहू ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हजारीबाग के अमृत नगर पूजा समिति के सदस्यों ने उनके वाह चालक के साथ मारपीट की है और उनके साथ गाली-गलौच भी की है। घटना को लेकर बाबूलाल की बहू प्रीति किस्कू ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार प्रीति किस्कू अपनी सास के साथ गिरिडीह से रांची जा आ रहीं थी। शाम करीब 7.15 बजे वह अमृत नगर में थी। वहां समिति के सदस्यों ने उनके साथ बदसलूकी की। इसका विरोध करने पर उनके चालक के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौच की गई। बताया जाता है कि घटना के वक्त वहां पर पुलिस के जवान भी मौजूद थे। लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की बहु प्रीति किस्कू ने अमृत नगर पूजा समिति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *