
51 जरूरतमंदों को दिए गए कंबल..
अनगड़ा :- विजयादशमी के पावन अवसर पर गोदलीपोखर दुर्गा पूजा पंडाल में महाभोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सामाजिक संगठन किग्स ऑफ गोंदलीपोखर के तत्वथान में श्रद्धालुओं के बीच 201 किलोग्राम खिचड़ी महाभोग का वितरण किया | साथ ही 51 जरूरतमंदों को कंबल भी दिए गए | मौके पर संगठन के सदस्य राजकुमार महतो प्रशांत महतो ने बताया कि आपसी सहयोग से विजयादशमी पर महाभोग वितरण के साथ ही जरूरतमंदों को कंबल दिए गए हैं | संगठन भविष्य में भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा | मौके पर पंकज महतो दीपक महतो पंकज चौधरी राहुल महतो विवेक चौधरी अजय राज अनुज महतो अनिकेत साहू शंकर महतो संतोष साहू विक्की सोनी धनीराम महतो कमलेश महतो माही कुमार रोहित महतो समेत कई अन्य उपस्थित थे |


