पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देवतल्ला गांव में आपसी विवाद को लेकर मंगलवार की देर रात को दो पक्षों में जमकर भिड़ंत हुई। इस दौरान बमबाजी और पथराव भी हुआ। घटना में मोतिउर रहमान 36 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं सात लोग आंशिक रूप से जख्मी हैं। इसमें अब्दुला 12 वर्ष, अजीमुद्दीन शेख 48 वर्ष, मुकलेशवर शेख, बानो खातुन 44 वर्ष, फैजुल शेख 52, रूबेल शेख 32 वर्ष व मुरफुल शेख 30 वर्ष शामिल हैं। सभी घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां से मोतिउर को रेफर कर दिया गया है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। मामले में एक पक्ष की सकिला बीबी ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पथराव व बमबाजी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया सोमवार की देर शाम एक पक्ष के लोग शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने हो-हंगामा करने से मना किया। इसी बात को लेकर मंगलवार की रात रेंटू शेख ने मोतिउर रहमान के साथ गली ग्लौज की। रेंटू शेख के पक्ष से आए लोगों चार-पांच सुतली बम फेंक दिया। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग बम की आवाज से इधर-उधर भागने लगे। बमबाजी के बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। रेंटू पक्ष के सभी लोग पश्चिम बंगाल भाग गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना मुफस्सिल पुलिस को दिया। पुलिस गांव में पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर है। वर्जन…. दो पक्षों के बीच देवतल्ला गांव में पथराव व बमबाजी की घटना हुई है। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। घटना में शामिल सभी की गिरफ्तारी की लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *