
रांची । ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने रांची में होने वाले दुर्गा पूजा के दौरान शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है अगर आप शहर में घूमने निकल रहें हैं तो पुलिस गाइडलाइन जरूर देखकर निकले।
इस वर्ष दुर्गा पूजा 22 सितंबर से शुरू होकर तीन अक्टूबर तक चलेगी। मूर्ति विसर्जन 2 और 3 अक्टूबर को होगा। 27 सितंबर से 2- 3 अक्टूबर तक सुबह 8.00 बजे से अगले दिन सुबह 4.00 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा और शहर के 12 मुख्य मार्गों पर ड्रॉप गेट व बैरिकेटिंग लगाये जायेंगे।
शहर का मुख्य ड्रॉप गेट:
कांके के लॉ यूनिवर्सिटी के पास, बोडेया रिंग रोड, बीआईटी रिंग रोड, खेलगांव- कोकर रोड, दुर्गा सोरेन चौक कांटाटोली/मकचुन्द टोली मार्ग, नामकुम का रामपुर, खरसीदाग, ब्रीजफोर्ड स्कूल, सतरंजी स्कूल, वहीं बिरसा चौक, शहीद मैदान है।
छोटी वाहनों का प्रवेश वर्जित:
27 सितंबर से 2-3 अक्टूबर तक शाम 4.00 बजे से सुबह 4.00 बजे तक कई मुख्य सड़कों पर छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। कचहरी चौक एरिया का शहीद चौक, शहीद अलबर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक ,निजी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और छोटे मालवाहक नहीं चलेंगे।
महात्मा गॉंधी मार्ग यानी मेन रोड और न्यू मार्केट चौक किशोरगंज चौक शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक छोटे वाहन प्रवेश बंद।
वाहनों कज वैकल्पिक मार्ग
पिस्का मोड़ न्यू मार्केट रातु रोड एरिया का मिनाक्षी सिनेमा, पहाड़ी मंदिर, किशोरगंज ,हरमू चौक है। हरमू बाईपास , पिस्का मोड़ बीजेपी कार्यालय, पीपर टोली, कटहल मोड़, हेहल अंचल। कांके रोड , कचहरी चौक , जाकिर हुसैन पार्क, रेडियम रोड, कचहरी। लालपुर कोकर , वन-वे, केवल लालपुर से कोकर की ओर।हरमू रोड, अरगोड़ा धौक , कडरु, सुजाता चौक, मुण्डा चौक, कांटाटोली।कांके रोड से जमशेदपुर/कांटाटोली , राम मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, करमटोली, बुटी मोड़।
इन जगहों पर पार्किंग व्यवस्था
डोरंडा एरिया सुजाता चौक से आने वाले वाहन सैनिक मार्केट और जीएल चर्च कम्प्लेक्स में पार्क कर सकेंगे।
अन्य पार्किंग पॉइंट्स का निर्धारण क्षेत्रवार किया गया है, जिन्हें मौके पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा गाइड किया जायेगा।
अहम निर्देश आवश्यक सामग्री लाने वाली गाड़ियां सुबह 4.00 से 8.00 बजे तक ही शहर में प्रवेश कर सकेंगी।
सभी वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा।
नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

