
हुसैनाबाद : जपला छतरपुर मुख्य सड़क के चाउआ चट्टान गांव के समीप पाइप लाइन में काम करने के दौरान पाइप गिरने से एक मजदूर उसकी चपेट में आ गया। वहां पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना मंगलवार की 6बजे शाम की बतायी जाती है. मृतक अशोक कुमार सिंह 50वर्ष देवरी कला पंचायत निवासी पूर्व सरपंच नर्मदेश्वर सिंह के पुत्र और स्थानीय पत्रकार लक्ष्मी रमण सिंह के छोटा भाई बताया जाता है, घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गयी, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शेर अली अपने कई समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली, और इस दुःख की घड़ी में परिवार के लोगों को ढांढस दिया, वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना और देवरी ओपी प्रभारी बब्लू कुमार शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाने की बात कही लेकिन मृतक की पत्नी ने पुलिस प्रशाशन को लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं करवाने को कहा, पुलिस ने लिखित आवेदन के मिलने के बाद शव को ले जाने की बात कही, बुधवार को उनका शव को देवरी सोन नदी स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि मृतक के छोटे भाई पप्पू सिंह ने दी, इनके आकस्मिक निधन पर पूर्व विधायक सह मंत्री कमलेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक दशरथ कुमार सिंह, जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह, समाजसेवी बिनोद कुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, प्रभात कुमार सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, देवरी कला पंचायत के मुखिया मनोज भारती, पूर्व मुखिया रामाशंकर चौधरी समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।


