रांची। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि -21.09.25 की रात्रि में गुप्त सूचना मिली की चन्दवे ओरमांझी मुख्य मार्ग पर एक – एक कंटेनर, जिसमें गोवंशीय पशु लोड़ कर परिवहन किया जा रहा है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना के उद्भेदन, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं छापामारी के संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-प्रथम के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। प्राप्त सूचनानुसार छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पिठोरिया थाना क्षेत्र में छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में चालक अंधरे का लाभ उठाकर भाग गया। कंटेनर वाहन संख्या- यूपी 21 बीएन 2353 का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कुल-29 भैंस को वाहन की क्षमता से अधिक व क्रुरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा है। तत्पश्चात् कंटेनर को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। छापामारी के क्रम में ही पुनः -22.09.25 को 01.40 बजे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चतुर मोड़ से चन्दवे चौक की ओर एक कंटेनर वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या- यूपी 21 सीटी 6745 आ रही है, जिसमें गोवंशीय पशु लोड़ होने की आशंका है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु चन्दवे चौक से थोड़ी दूरी पर खैरटोला चन्दवे पहुँचने पर देखा गया कि मुख्य सड़क पर एक कंटेनर वाहन संख्या- यूपी 21 सीटी 6745 को लावारिश एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी हैं जिसका चालक का कोई अता-पता नहीं है, जिसमें काफी संख्या में गोवंशीय पशु (बैल) लोड़ हैं। वाहन का भौतिक निरीक्षण करने पर कुल-31 गोवंशीय पशु (बैल) पाये गये, जिन्हें क्रुरता पूर्वक वाहन की परिवहन क्षमता से काफी अधिक लोड़ किया गया है। उक्त दोनों वाहनों में मवेशियों के लिए चारा-पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। तत्पश्चात् उक्त कंटेनर में लदे 31 गोवंशीय पशु (बैल) सहित उक्त कंटेनर को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। इस संबंध में पिठोरिया थाना कांड संख्या-125/25 , -22.09.25 धारा-317 भा०न्या०सं० एवं 11 (1) (a) (d)(e)(f) Prevention of crulty to animal Act. 1960 एवं धारा-12 Jharkhand Bovine Animal Prohibition of Slaughter Act, 2005 दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है। गोवंशीय तस्करी व परिवहन में स्त्रोत व गंतब्य स्थल से संबंधित जानकारी एकत्रित करने साथ-साथ शामिल गिरोह को चिन्हित कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने पकड़ा वाहन

स्थानीय लोगों ने हिंदू संगठन नाम लेकर वीडियो वायरल किया और कहा कि बड़े पैमाने पर गौ तस्करी जारी है और मुख्य तस्कर फरार हो जाता है, सभी ने मुख्य तस्करों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे और वीडियो भी वायरल किया, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से मामले का संभालने में सफल रहे।

छापामारी दल के सदस्यः

अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, प्रथम, प्रकाश रजक, पुनि सह थाना प्रभारी, कांके थाना, अनिल कु तिवारी, पुनि-सह-थाना प्रभारी, ओरमांझी थाना, अभय कुमार, थाना प्रभारी, पिठोरिया, रांची, संजय कुमार पुअनि खरसीदाग ओपी, रांची,
संतोष यादव, पुअनि, खरसीदाग ओपी, रांची, सुनील कुमार दास, पुअनि, संतोष महतो, सअनि, पितोरिया थाना सशस्त्र बल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *