लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरमरी गांव में करंट की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दरअसल, बजरमरी गांव निवासी विनय उरांव अपने घर के छत पर बोदी तोड़ रहा था. बोदी के पास बिजली का तार था. अचानक विनय उरांव बिजली के तार के संपर्क में आ गया और छटपटाने लगा. विनय को इस प्रकार छटपटाता देखकर पास में ही खड़े चचेरे भाई प्रकाश उरांव दौड़कर उसके पास आया लेकिन वह भी विनय के साथ करंट की चपेट में आ गया और देखते ही देखते दोनों भाई बेहोश होकर छत पर गिर गए. इधर युवकों को छत पर छटपटाता देखकर लोग दौड़कर वहां पहुंचे लेकिन जब तक काफी देर हो चुकी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *