नईदिल्ली । NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल की. उन्होंने कुल 452 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी और INDIA गठबंधन के बी सुदर्शन रेड्डी को परास्त किया. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले हैं. NDA लगभग दो-तिमाही से बहुमत हासिल की है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से दावा किया गया कि 14 सांसदों ने क्रॉसवोटिंग की.उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी गठबंधन ने भी अच्छी चुनौती दी. लेकिन, उनकी संख्या एनडीए के मुकाबले कम रही. इस चुनाव में जीत के लिए 392 वोटों की जरूरत थी, जिसे NDA उम्मीदवार ने आसानी से हासिल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *