पलामू । झारखंड के पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड (लेस्लीगंज) के लोटवा गांव की पिंकी देवी ने खुद का इलाज कराने के लिए एक माह के नवजात को 50 हजार में बेच दिया. बच्चे का जन्म नौ अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के दिन हुआ है. महिला काफी गरीब परिवार की है. उसका पति रामचंद्र राम मजदूरी कर जीवन-यापन करता है. दंपत्ति के पांच बच्चे हैं. इनमें तीन लड़के और दो लड़कियां हैं. सोनी कुमारी सबसे बड़ी है. उसकी उम्र 10 वर्ष है. दीपक कुमार आठ वर्ष, सोनाली कुमारी पांच वर्ष, धर्मेंद्र कुमार तीन वर्ष और पांचवा बच्चा करीब एक माह का है. सूचना मिलने पर सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) की टीम ने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *