चाईबासा । झारखंड में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा की आराहासा पंचायत के रेलापराल गांव के पास जमकर मुठभेड़ हुई। यहां की बुरजूवा पहाड़ी पर रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दस लाख के इनामी नक्सली सब जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन को ढेर कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने घटना स्थल से एक एसएलआर रायफल भी बरामद दिया है। एसपी राकेश रंजन ने इसकी पुष्टि की है। एक माह में यह दूसरी मुठभेड़ हुई है, जिसमें सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने एक माह पूर्व मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ के नक्सली को मार गिराया था। इस एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, चाईबासा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि गोइलकेरा के रेला पराल क्षेत्र में नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य मौजूद हैं। इसके पुलिस, कोबरा और सीआरपीएफ ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही फायरिंग शुरु कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और फायरिंग शुरू की। सुरक्षाबलों भारी पड़ता देख नक्सली जंगल और पहाड़ी का फायदा उठाते हुये जंगल में भाग खड़े हुये। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक नक्सली का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान अमित हांसदा उर्फ अपटन के रूप में हुई है। मारे गये नक्सली अमित हांसदा जोनल कमेटी मेंबर था और उस पर दस लाख का इनाम था। एसपी ने कहा कि जंगल में सर्च अभियान जारी है। इस मामले की जानकारी देते हुए कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सर्च अभियान चलाया गया तो एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। किस्पोट्टा ने बताया कि सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। बाकी नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हुए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *