रांची। जैसे जैसे राज्य सभा चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे विधायकों के बीच भी सरगर्मियां बढ़ रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू, सांसद डॉ सैयद नसीर हुसैन, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव एवं पर्यवेक्षक अजय शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस बीच कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार प्रणव झा के लिए वोट की मांग की है। रणनीति के अनुसार दूसरी और भाजपा भी परिमल नाथवाणी के लिए मंथन करना शुरू कर दिया है। भाजपा खेमे में विधायक प्रकाश राम की तबियत बिगड़ने की खबर ने राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवाणी की परेशानी बढ़ते नजर आ रही है। वहीं झामुमो के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम को 28 विधायकों का समर्थन मिलता नजर आ रहा है । इधर निर्दलीय उम्मीदवार रवि पीटर ने अपना समर्थन वापिस लेने की बात कहते हुए कहा है कि स्थानीय उम्मीदवार बैद्यनाथ राम को और विकास के लिए परिमल नाथवाणी को वोट जरूर करें। इस तरह अब राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवारों के लिए बीच क्रास वोटिंग का मामला और हार्स ट्रेडिंग को लेकर राजनीतिक गलियों में सनसनी फैली हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *