अनगड़ा। छेड़खानी के आरोपित आटो चालक सनवर खान उर्फ गुल्लू खान(52) को अनगड़ा थाना की पुलिस ने गिरफतार कर शनिवार की सुबह में जेल भेज दिया। उसे प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पकड़ा गया। घटना के बाद से गुल्लू खान फरार था। तीन बार घर में दबिश दी गई थी लेकिन वह फरार मिला। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। बाद में अनगड़ा थाना हीरालाल साह ने अपने विश्वस्त मुखबिरों के माध्यम से शनिवार की सुबह में रांची से बाहर जाने की फिराक में गुल्लू को धर दबोचा। उसे पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेजा गया। इधर शनिवार को ही नाबालिग पीड़ीता का 164 के तहत कलमबद्ध बयान दर्ज कराया गया। ज्ञात हो कि गुरूवार को आटो से अकेले अपने घर आ रही पीड़ीता के साथ आटो चालक गुल्लू खान ने छेड़खानी किया था। अपनी इज्जत बचाने के लिए पीड़ीता ने आटो से छलांग लगा दी थी। जिससे उसे कई जगहों पर गंभीर चोट लगी थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *