सिमरिया : थाना क्षेत्र के शिला ओपी थाना के शिला के तपसा अमगांवा के करीब लगभग 12 बजे दो विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिल के टक्कर में महिला समेत तीन की मौत हो गई । वहीं महिला और युवक गंभीर रूप से घायल है ।जिसकी स्थित गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्ष दर्शियों तथा राहगिरों ने घटना के बाबत शिला ओपी थाना प्रभारी राहुल दुबे को घटना की जानकारी दिया । जानकारी मिलते हीं ओपी प्रभारी राहुल दुबे ने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच सभी को एंबुलेंस चालक मिथुन और टेक्नीशियन बीरेंद्र के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई है। वहीं दो गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुशार पैशन प्रो मोटरसाइकिल चालक सिमरिया की ओर से हजारीबाग की ओर जा रहा था।वहीं विपरीत दिशा से हजारीबाग से अपाची मोटरसाइकिल चालक सिमरिया थाना क्षेत्र गोवा निवासी बीरेंद्र गंझू उर्फ बिल्ला अपने पुत्र सत्यम कुमार के साथ आयुष्मान कार्ड बनाने घर आ रहा था। इसी बीच तपसा अमगांवा के करीब हल्की मोड़ के पास दोनों का भीषण टक्कर हो गया । जिससे दोनों बाइक चालक में बिल्ला उर्फ बीरेंद्र उम्र 45 वर्ष एवं टुटकी फुसरी पीरी निवासी मनीषा कुमारी उम्र 40 के अलावे एक अन्य पुरुष उम्र 35 वर्ष जिसकी पहचान नहीं हो पाई है कि मौत हो गई है। वहीं बीरेंद्र के पुत्र सत्यम और टुटकी फुसरी निवासी नागेश्वर गंझू बुरी तरह घायल है। जिसे इलाज जारी है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है ।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *