गढ़वा । जिले के शाहपुर मार्ग पर परसाहा मोड़ के पास शनिवार को युवक और युवती के शव मिले हैं. मौके से एक पिस्टल और चाकू भी बरामद किए गए हैं. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है.  इधर सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों शवों की शिनाख्त करने की कोशिश की. लेकिन आसपास के लोग उन्हें पहचान नहीं पाए. इसके बाद पुलिस दोनों शवों को गढ़वा थाने ले आई. हालांकि कुछ घंटों बाद युवती के परिवार वालों ने थाने पहुंचकर उनकी पहचान की. मृतक युवक की पहचान पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड गांव निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है. जबकि युवती की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के सगालिम गांव की कृति कुमारी के रूप में की गई है. युवती के परिवार वालों ने बताया कि कृति ने खुद उन्हें फोन कर जानकारी दी थी कि सुमित ने उसे चाकू मार दिया है और खुद को गोली मार ली है. इस जानकारी के बाद परिवार वाले दोनों की तलाश में निकले थे. इस घटना की वजह प्रेम प्रसंग को बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *