
कैरो-लोहरदगा । प्रखंड कैरो जिला लोहरदगा के अंतर्गत विगत 27 अगस्त से गणेश चतुर्थी के अवसर पर तीन दिनों तक चलने वाला गणपति महोत्सव का गणेश प्रतिमा खुट्टा तालाब में विसर्जित कर महोत्सव का 29 अगस्त को समापन हो गया। इस अवसर पर गणेश पूजा आयोजन समिति,दुर्गा पूजा समिति सदस्यो,गणमान्य के उपस्थिति में गणेश जी की जयकारे लगाते हुए दुर्गा बाड़ी भवन से प्रतिमा को उठाकर चौपहिया वाहन में लाया गया,आयोजन समिति के द्वारा मुख्य सड़क होकर नाचते गाते प्रतिमा तालाब के पास लाकर गणेश जी की विधिवत आचार्य कौशल कांत त्रिपाठी जी के द्वारा आरती उतारकर प्रतिमा को तालाब में विसर्जित कर दिया गया। मौके पर गणेश पूजा आयोजन समिति के कृतिक कुमार,राजा कुमार,शशांक पांडे,आकाश प्रजापति,ऋषि कुमार,निखिल यादव,अभिषेक कुमार,बबलू महली,प्रेम कुमार,शिवम पांडेय,पवन ठाकुर,ध्रुव कुमार, रिसभ कुमार,अनिकेत सोनी,समेत दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार,सचिव अंकित सोनी,कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार,अंकित कुमार,गौतम साहु,सचिन कुमार,शशि ठाकुर,सुमन सोनी,विष्णु साहु,अमित कुमार,दुर्गा पूजा समिति के समस्त कार्यकारिणी,पदाधिकारी,इत्यादि के अलावा गणमान्य मुख्य रूप से शतीश कुमार पांडेय,विशेश्वर दीन,सुरज मोहन साहु,विवेक प्रजापति,धनंजय वर्मा,संजय साहु, जीतवाहन महतो,बालेश्वर साहु,राजेंद्र सोनी,कैलाश महतो,मनोज साहु,समेत दंडाधिकारी कैरो पंचायत सचिव पवन कुमार थाना के एएसआई रामाधार राम,अनुज तिवारी,समेत कैरो थाना शसस्त्र बल गणपति विसर्जन कार्यक्रम में उपस्थित थे।



