
चतरा : जिले के टंडवा कोल नगरी में शुक्रवार को एनटीपीसी कोल स्टोक के ट्रांसपोर्टिंग रोड के लिए ग्राम उरदा, सनहा, और काढमदीरी में बिना रैयतों के सूचना दिए एनटीपीसी के सर्वेयर द्वारा सर्वे किया जा रहा था। जिसमें उरदा, सनहा और काढमदीरी के सभी भू-रैयतों ने सर्वे का खुला विरोध किया है। जिसमें ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के अधिकारियों ने पूर्व जिला परिषद बनवारी साव के पुत्र भास्कर साव और वर्तमान जिला परिषद श्रीमती देवंती देवी के पूत्र दुवेश कुमार साव लेकर आए थे। जहां मौजूद रैयतों एवं ग्रामीणों ने जन कर विरोध किया है। और ट्रांसपोटिंग अधिकारियों को रोकेते रहे किंतु कोल ट्रांसपोर्टिंग अधिकारियों को भागने में भी पुर्व जिला परिषद बनवारी साव के पुत्र भास्कर साव एवं वर्तमान जिला परिषद श्रीमती देवंती देवी के पूत्र दुवेश कुमार साव के माध्यम से कंपनी के अधिकारी भागने में सफल रहे। विरोध कर रहे ग्रामीणों में उरदा, सनहा, और काढमदीरी के सभी ग्रामीण रैयतों ने इन दलालों के प्रति आक्रोश जताया गया है और कहा है कि किसी भी हाल में हम लोग सड़क बनाने नहीं देंगे चाहे इसके लिए जो करना पड़ेगा ।


