हंटरगंज: प्रखंड के सोहाद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था इन दिनों बेहद खराब है। बालविकास परियोजनां के लापरवाही के कारण नन्हे-मुन्ने बच्चे जमीन पर बैठने को मजबूर हैं। झारखंड सरकार द्वारा बच्चों के बैठने के लिए बेबी चेयर और बेबी टेबल तक दिया गया है परंतु इस आंगनबाड़ी में नहींनके बराबर है। यही कारण है कि बच्चों की संख्या कम है। पोषण सखी ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जबकि आंगनबाड़ी में 35 बच्चों का नामांकन है। लेकिन केवल 20 चेयर और 2 टेबल हैं। इससे बच्चे जमीन पर बैठने को मजबूर हैं।वहीं पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था तक नहीं है। बच्चे दूर जाकर पानी पीते हैं, जिससे उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। और तो और शौचालय तक नहीं है। इससे बच्चों को काफी परेशानी होती है। बिल्डिंग अर्धनिर्मित है और कोई भी व्यक्ति आसानी से अंदर घुस सकता है। इससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। ग्रामवासियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था सुधारने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। सरकार और स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि वे बच्चों के लिए पर्याप्त सुविधाएं प्रदान करें और केंद्र की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सहायिका ने आग्रह किया है कि अगर सरकार ध्यान दे तो इस आंगनबाड़ी को मॉडल आंगनबाड़ी बनाया जा सकता है। इससे न केवल बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि उनके भविष्य में भी सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *