
प्रदेश अध्यक्ष ने धर्मांतरण करने वालों को सख्त लहजे में चेताया
कहा धर्मांतरण करोगे तो हम से बुरा कोई नहीं होगा
@Banty Kumar
प्रतापपुर(चतरा):- बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह गुर्जर शुक्रवार को प्रतापपुर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गजराज सिंह गुर्जर को माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान गजराज सिंह गुर्जर ने बताया कि जल्द ही झारखंड के सभी जिलों में बजरंग वाहिनी दल संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन हिंदुत्व को बढ़ावा देने और सड़कों पर लावारिस गायों के लिए एंबुलेंस सुविधा प्रदान करने के लिए काम करेगा। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी होगा, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी। गजराज सिंह गुर्जर ने स्पष्ट किया कि बजरंग वाहिनी दल झारखंड में हो रहे धर्म परिवर्तन को कभी भी बर्दाशत नहीं करेगा। संगठन इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगा और लोगों को जागरूक करने के लिए काम करेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन को विस्तार देने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने और लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस अवसर पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि भाग-1 संतोष राणा,सिद्की मुखिया सुरेश राम,प्रतापपुर पूर्व मुखिया रीना देवी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सौंडिक,भाजपा नेता राजू गुप्ता, व्यवासायिक संघ अध्यक्ष गौतम कुमार,पवन कुमार,इंद्रजीत कुमार, सहित कई लोग मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


