लोहरदगा । झारखंड के लोहरदगा जिला अंतर्गत भंडरा प्रखंड के भिट्ठा चट्टी सोकरा में दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। यहां पति अपनी पत्नी की हत्या कर उसे कमरे में ही दफनाकर उसके ऊपर सो रहा था। जानकारी के मुताबिक भिट्ठा चट्टी सोकरा गांव के बाहरी क्षेत्र में एक कमरे के मकान में 35 वर्षीय रघु उरांव और 30 वर्षीया उसकी पत्नी फूलो उरांव रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि 25 अगस्त को गांव में फुटबॉल मैच चल रहा था। रघु और फूलो दोनों मैच देखने गए थे। मैदान में ही दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसे तमाम ग्रामीणों ने भी देखा था। नोक-झोंक हुई, इसके बाद दोनों वहां से दोनों वापस घर आ गए। इस घटना के बाद किसी ने फूलो को नहीं देखा। लोगों को संदेह हुआ, कि रघु ने फूलो के साथ कुछ किया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर रघु से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने पत्नी की हत्या गला घोंट करने के बाद उसे कमरे में ही दफन कर देने की बात स्वीकार कर ली। जिला प्रशासन ने इस मामले में भंडरा की प्रखंड विकास अधिकारी प्रतिमा कुमारी को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति कर उनकी मौजूदगी में रघु के घर की खुदाई की करायी। इसमें फूलो की लाश बरामद की गई। लाश डिकम्पोज हो गयी है। लाश को सदर अस्पताल लोहरदगा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लोहरदगा में डिकंपोज्ड लाश के पोस्टमार्टम की व्यवस्था नहीं है। इसलिए उसे रिम्स भेजने की तैयारी की जा रही थी। किसी को नहीं पता -फूलो कहां की थी, कब आई थी भंडरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रघु सनकी किस्म का आदमी है। लगभग एक दशक पहले उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर चट्टी बाजार से लौट रहे अपने पिता धन मसीही उरांव की हत्या कर दी थी। इस मामले में सभी भाई जेल गए थे। पांच साल पहले रघु जेल से छूटा था। अन्य भाई गांव के दूसरे घर में रहते हैं। रघु गांव के बाहरी हिस्से में एक कमरे का घर बनकर रह रहा था। करीब दो साल पहले रघु ने फूलो को कहीं से लाकर रखा था। दोनों ढुकू यानी लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। उनके बच्चे नहीं है। पुलिस ने रघु को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के अलावा आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे थे। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है, कि फूलो कहां की है? कब आई थी? कितने दिनों के से वह रघु के साथ रह रही थी? पुलिस तमाम चीजों की गहराई से पड़ताल कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *