
पलामू: सड़क हादसे में जख्मी पलामू पुलिस के जवान अजय कुमार पांडेय की रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गई. रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद उनका शव पलामू लाया गया है. मंगलवार सुबह पलामू पुलिस के स्टेडियम में अजय कुमार पांडेय को सलामी दी गई. इस दौरान एएसपी अभियान राकेश सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस शुभम नागरकोट, सीडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, आलोक कुमार टूटी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. अजय कुमार पांडेय पलामू एसपी कार्यालय के डीसीबी शाखा में तैनात थे. कुछ दिनों पहले अजय कुमार पांडेय अपने पैतृक गांव चैनपुर थाना क्षेत्र के तलेया से वापस लौट रहे थे. इस दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिससे उनके सिर में चोट लग गई. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर किया गया था. जहां रिम्स में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. रिम्स में सोमवार को अजय कुमार पांडेय के शव का पोस्टमार्टम किया गया था. अजय कुमार पांडेय का पैतृक गांव तलेया में उनका अंतिम संस्कार किया गया. अजय कुमार 2012 बैच के कांस्टेबल थे और पिछले कई वर्षों से पलामू एसपी कार्यालय में तैनात थे. पलामू मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा ने बताया कि जवान अजय कुमार पांडेय का रिम्स में निधन हुआ है. सलामी के दौरान सार्जेंट मेजर सुरेश राम, मेंस एसोसिएशन के विक्रांत दुबे, मोहम्मद इसराइल, नरेंद्र कुमार सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


