पटना । पटना में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां बाढ़ अनुमंडल के जामुनीचक गांव में एक तेज रफ्तार थार ने पांच लोगों को कुचल दिया. इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, घर में शौचालय न होने के कारण पांच लोग शौच के लिए जा रहे थे. तभी एक तेज रफ़्तार थार ने उन्हें रौंद डाला. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं. वहीं एक की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है.  घटना के बाद थार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार का चालक नशे में था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *