पांकी : लंबे इंतजार के बाद पांकी प्रखंड में आज से खाद की बिक्री शुरू हो गई है। कुल 416 बोरा खाद प्रखंड को आवंटित हुआ था, जिसमें गौरी खाद भंडार, पांकी को 116 बोरा, दांगी खाद बीज स्टोर पांकी को 100 बोरा, प्रदीप जी का खाद दुकान तेतराई को 100 बोरा और नागेंद्र जी सरैया को 100 बोरा दिया गया।
इन दुकानों पर खाद उपलब्ध होने के बाद पांकी और तेतराई केंद्रों पर किसानों की भीड़ उमड़ी। मौके की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद स्वयं उपस्थित रहे और किसानों को अपने हाथों से खाद वितरित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, “काफी दिनों से खाद की किल्लत के कारण किसान मायूस थे। प्रशासन की सक्रियता से अब आपूर्ति शुरू हो गई है। आज भले ही खाद कम आया हो, लेकिन अगले 2-3 दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।”
किसानों ने भी खाद मिलने पर राहत की सांस ली और खुशी जताई। उनका कहना है कि उन्हें खाद उचित दर पर उपलब्ध कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *