
मनिका: प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह का 58वां जन्मदिन मनाया गया। इस कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।वहीं विधायक रामचंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने विधायक रामचंद्र सिंह को जन्मदिन के अवसर पर अंगवस्त्र देकर शुभकामनाएँ दिया। मौके पर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष दरोगी यादव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश पासवान, बीस सूत्री विश्वनाथ पासवान, कांग्रेस वरिष्ठ नेता कामेश्वर यादव, वृंदविहारी यादव, संजय सिंह, मथुरा यादव, अमित बरुवा, हरिशंकर यादव, नीरू यादव, मनोज पासवान, कृष्ण यादव, सरजू यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


