नोएडा निक्की हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी विपिन के साथ पुलिस का एनकाउंटर हुआ है. जानकारी के अनुसार निक्की के पति विपिन ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश. इस दौरान एनकाउंटर में आरोपी विपिन के पैर में गोली लग गई. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश भी की थी. ये एनकाउंटर सिरमा चौराहे पर हुआ है. आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है. बता दें कि 28 वर्षीय निक्की को उसके पति विपिन और परिवारवालों ने आग लगा दी थी. कथित तौर पर 36 लाख रुपये के दहेज की मांग को लेकर निक्की की हत्या की गई थी. आरोपी विपिन भाटी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. इस एनकाउंटर पर ग्रेटर नोएडा के DCP साद मियां खान का भी बयान आया है. DCP ने कहा कि आरोपी ने भागने की कोशिश की थी. इस दौरान एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लग गई. जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है. आरोपी विपिन को सबूत जुटाने के लिए पुलिस साथ लेकर गई थी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *