
अनगड़ा। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय अनगड़ा के नर्सिंग की छात्रा अनिशा श्वेता(20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार की सुबह 9 बजे अनगड़ा थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। अनिशा श्वेता हेसल मिलन चौक के महतो होटल लॉज में रहती थी। सोमवर की रात में उसने अपने कमरे के पंखे में दुपट्टा से फांसी लगा ली। मृतका गुमला जिला के डुमरी थाना की रहनेवाली है। पिता केरल में काम करते है। जबकि चाचा लोवाडीह रांची में रहते है। बताया जाता है कि अनिशा पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद में चल रही थी। वह अपने कमरे में अकेले ही रहती थी। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि उसने सुसाइट नोट भी लिखा है। जिसमें अपनी मौत के लिए स्वयं जिम्मेवार बताया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


