
केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को भेजा पत्र,झारखंड सरकार ने जिले के उपायुक्त से निर्माण कार्य हेतु मांगा प्रस्ताव
कैरो-लोहरदगा । भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ0 विंदेश्वर उरांव ने लोहरदगा जिले के 80 प्रतिशत जनजाति बहुल क्षेत्र के गांवो में जनजाति धरमकुड़िया भवन निर्माण कार्य हेतु केंद्र सरकार को लिखा था पूर्व में खत। डॉ0 उरांव जी के द्वारा लिखे गए खत के आलोक मे केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को भेजा पत्र। झारखंड सरकार
अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति,पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के उप सचिव विनोद कुमार बांके ने लोहरदगा जिले के उपायुक्त को पत्र भेज कर निर्माण कार्य हेतु प्रस्ताव मांगा है। डॉ0 विंदेश्वर उरांव जी के इस पहल पर जनजाति समुदाय एवम भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव,जिला उपाध्यक्ष सह नगर पार्षद अनिल उरांव,प्रदेश कार्य समिति के लक्ष्मी नारायण भगत,बजरंग उरांव,कैरो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लखन उरांव,श्रवण मुंडा,लाखो उरांव,चिखू पहांन, सुखन उरांव,पवन तिग्गा,समेत कैरो प्रखंड भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र महतो,विशेश्वर प्रसाद दीन,सुरज मोहन साहु,गोविंद महतो,मोहन साहु इत्यादि लोगो ने डॉ0 उरांव जी को बहुत बहुत बधाई दी है।


