गोड्डा । गोड्डा जिले में आज पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा का पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने सूर्या को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छुपाए गए हथियार की बरामदगी के लिए अभियान चलाया था। इसी दौरान सूर्या ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। सूर्या हांसदा ने 2019 में बोरियो विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। पार्टी ने पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी का टिकट काटकर उन पर भरोसा जताया था। सूर्या इससे पहले दो बार जेवीएम और एक बार भाजपा से चुनाव लड़ चुके थे, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक पृष्ठभूमि के बावजूद सूर्या का अपराध से गहरा नाता रहा। गोड्डा जिले के कई थानों में उस पर दर्जनों केस दर्ज थे। 2020 में अडानी कंपनी की वाटर पाइपलाइन परियोजना में लगे वाहनों को जलाने की साजिश में भी उसका नाम सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था, जिनकी निशानदेही पर खुलासा हुआ कि साजिश सूर्या के घर पर हुई मीटिंग में रची गई थी। सूर्या की एनकाउंटर की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *