
रांची। पुलिस गश्ती के दौरान रात्रि करीब 21.45 बजे अजय उद्यान से राजा बंगला जुरिया रोड में गश्ती वाहन के विपरीत दिशा से एक मोटरसाईकिल पर चार लड़के सवार होकर अजय उद्यान की तरफ आ रहे थे जैसे ही गश्ती दल द्वारा उन्हे रुकने के लिए हाथ से ईशारा किया गया तो वे लोग पुलिस वाहन को देखकर अपनी लाल एवं काला रंग के बजाज प्लसर 150 मोटरसाईकिल रोक कर चारो व्यक्ति मोटरसाईकिल वहीं छोड़ कर भागने लगे। संदिग्ध स्थिति का आभाष होते ही गश्ती दल के द्वारा उनका पीछा किया गया, भाग रहे चारों लड़कों में से तीन लड़कों को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया एवं उनमें से एक लड़का अपना मोबाईल फेंक कर भागने में सफल हो गया। पकड़ाये तीनों लड़कों के पास से एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल रिज० नंबर-जे एच 19 सी 3608 लिखा नंबर प्लेट लगा हुआ पाया गया एवं चेचिस नंबर को काले रंग से पेट कर इंजन नंबर को रगड़ दिया गया था ताकि मोटरसाईकिल की पहचान उजागर नहीं हो सके तथा पूछ-ताछ में उन सभी के द्वारा बताया गया कि बरामद मोटरसाईकिल चोरी की है जिसे उनके साथी सोनू उरांव के द्वारा करीब डेढ़ माह पहले राँची के अड़गोरा थाना क्षेत्र से चोरी किया था और चारों व्यक्ति इस पल्सर मोटरसाईकिल नंबर में लगे नंबर प्लेट के मूल नंबर प्लेट को खोलकर दूसरा नंबर प्लेट- जे एच 19 सी 3608 को लगाकर लूट एवं मोटरसाइकल चोरी करने हेतु लोहरदगा आये हुए थे। गिरफ्तार तीनो अभियुक्त के पास से दो चाकू, चार मोबाईल, तीन चाभी, गांजा का चिलम और चोरी की एक प्लसर मोटरसाईकल बरामद की गई है। इस संदर्भ में लोहरदगा थाना कांड सं0- 143/ 25 10.08.25 धारा लोहरदगा थाना कांड सं0- 143/ 25 – 10.08.25 धारा-317(5)/336(3)/338/340(2)/339/3(5) BNS 2023 दर्ज कर तीनो गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी अभियुक्तों में से दो अभियुक्तो का चोरी एवं आर्म्स एक्ट के कांड में अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तः इमरोज अंसारी उम्र 20 वर्ष पिता- स्व० फिरोज अंसारी पता करगे थाना- नरकोपी जिला- राँची, आरिफ अंसारी उम्र- 19 पिता-मनिर अंसारी पता- मस्जिद टोला थाना- कैरो जिला- लोहरदगा, इरफान अंसारी उम्र 18 वर्ष पिता- कमरूद्दीन अंसारी पता- नागजुआ थाना- कैरो जिला- लोहरदगा
बरामद सामानः 1. चोरी की एक बजाज प्लसर 150 मोटरसाईकिल, तीन मोटरसाईकिल की चाभी जिसका उपयोग अन्य मोटरसाईकिल की चोरी हेतु रखा गया था। चार मोबाईल,दो बड़ा चाकू, गांजा पीने वाला एक चिलम
छापामारी दलः पुनि-सह-थाना प्रभारी लोहरदगा सदर रत्नेश मोहन ठाकुर, पुअनि रवि रजन कुमार, सअनि अमरनाथ पाण्डेय, सअनि चन्द्रदीप मेहता,सअनि रमेश कुमार तिवारी आदि शामिल थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


