
रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के भाजपा कार्यलय के नजदीक जबरदस्त सड़क हादसा हुई जिसमें तीन की मौत हो गई। दुर्घटना के प्रति लोगों में आक्रोश देखने को मिला। बताया गया कि एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार अरगोड़ा चौक की तरफ से रातु रोड की दिशा में जा रही थी। कार का नंबर जे एच 01 एफ एफ -4545 है। कार की रफ्तार काफी तेज थी। बेकाबू फॉर्च्यूनर ने पहले एक ऑल्टो कार को टक्कर मारी, फिर दो-तीन बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क की दूसरी ओर जाकर दीवार से टकरा गयी। ऑल्टो कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गये। इस टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि एक महिला और 2 बच्चे की जान चली गयी है। इस दुर्घटना में पूरजी मंडल, किरन, रितिका की मौत हो गई जिसमें दो नाबलिग बच्ची बताई जा रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


